पति का प्यार कैसे मिले?

पति का प्यार कैसे पाएं? 

पति पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत होता है उतना नाजुक होता है कम एक छोटी सी बात इस रिश्ते में दरार डाल दे कोई नहीं कह सकता इसलिए हमेशा अपने रिश्ते को संभाल कर रखना चाहिए लेकिन फिर भी कई लोग यह जानना चाहते हैं कि पति का प्यार कैसे मिले क्योंकि कहीं ना कहीं वह अपने रिलेशनशिप में ऐसा महसूस कर रहे हैं कि उनका पति उन्हें प्यार नहीं करता है या फिर उन्हें जितना पहले प्यार मिलता था उतना प्यार अब नहीं मिल रहा है।

पति का प्यार कैसे पाएं?

तो मन में एक प्रश्न तो जरूर होता है कि आखिर अब ऐसा क्या हो गया जो पहले के जैसा प्यार अपने पति से नहीं मिल रहा है।  तो चलिए आज इसी सवाल का जवाब हम जानेंगे इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि पति का प्यार कैसे मिले आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि इसमें आपकी समस्या को बहुत ही विस्तार से समझाया गया है और इसमें जो भी उपाय बताए गए हैं बस अभी बहुत ही प्रैक्टिकल उपाय हैं जिन्हें आप यदि आजमाते हैं तो फायदा जरूर मिलेगा। 

आखिर पति का प्यार कैसे मिले? 

तो चलिए जानते हैं कुछ जरूरी सुझाव अपने जिंदगी में प्यार वापस पाने के लिए। 

पति के मन को समझें.

जी हां किसी का प्यार पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है उसके मन को समझना क्योंकि मन ही वह तत्व है जहां कोई भी व्यक्ति सबसे पहले भाता है। यदि हम अपने पति के मन को भा गए हैं तो निश्चित रूप से उनका प्यार हमें मिलेगा ही मिलेगा।

अब आप यह कह सकते हैं कि क्या आप प्यार की कोई कीमत नहीं आखिर हमने प्यार भी तो करते हैं तो प्यार के बदले प्यार क्यों नहीं मिलना चाहिए पर हमेशा ऐसा नहीं होता। असल में कभी-कभी यह बहुत जरूरी होता है कि हम यह देखें कि आखिर हमारे पति को क्या वह तरीका पसंद है जिस तरीके से हम उन्हें प्यार करते हैं।

इसे आप एक उदाहरण के जरिए समझ सकते हैं जैसे एक पत्नी है जिन्हें अपने पति को छोटी-छोटी बातों में परेशान करना अच्छा लगता है लेकिन पति थोड़ी देर तक तो यह सब खुशी खुशी सहन कर लेता है लेकिन उसके बाद उसका मूड ऑफ हो जाता है। हालांकि प्यार दोनों एक दूसरे को करते हैं लेकिन वह पत्नी जिस तरीके से अपने पति को प्यार दिखाती है वह तरीका पसंद नहीं आता। 

तो अब आता है कि आखिर अपने पति के मन को कैसे समझे। अपने पति के मन को समझना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है क्योंकि आप सबसे ज्यादा वक्त उनके साथ बिताते हैं। जब आप पति के साथ हैं तो बोलने की वजह उन्हें थोड़ा सुनें। उनकी बातों में कहीं न कहीं गए सारे जरूर होगा तुम्हें क्या चीज पसंद है क्या चीज़ नहीं पसंद है उनके कौन से पसंद के बारे में कई तरह के प्रश्न पूछे।

और वह जो बातें बता रहे हैं उनको ध्यान से सुने और उसी के अनुसार अपना व्यवहार बनाने की कोशिश करें देखेंगे एक ना एक दिन जरूर आपके पति कमान एक बार फिर आपकी तरफ वैसे ही बाघ ने लगेगा जैसे पहला भागा करता था। 


पति को समय दें. 

शादी के शुरू शुरू में प्यार तो बना रहता है क्योंकि इस वक्त दोनों की एनर्जी फ्रेश होती है दोनों के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ भी कम होता है। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता जाता है कई पत्नियां घरेलू कामकाज और बाकी चीजों पर इतनी ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं कि वह अपने पति को समय ही नहीं दे पाती।

ऐसे में पति और पत्नी के बीच एक दूरी बनती जाती है जो कहीं ना कहीं एक चुप्पी की वजह बन जाती है। पति भी इस बात को समझते हैं कि मेरी पत्नी दिन भर काम करती है और दूसरे कामों में व्यस्त रहती है  इसलिए उसे समय नहीं मिल पाता।

लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं उनके दिल में यह बात  जरूर रहती है कि उनकी पत्नी पहले की तरह उनकी करीब आए और बातें करें और उन्हें उतना ही महत्व दे जितना पहले दिया करती थी।

 इसलिए आप भी देखें कि क्या आपके रिलेशनशिप में कहीं यह वजह तो नही है जिससे आपके पति और आपके बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं।

हां यह बात जरूर है कि वक्त के साथ-साथ जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और समय भी कम मिलता है लेकिन फिर भी आपको अपने पति की जरूरतों को समझना चाहिए और उन्हें पर्याप्त समय देना चाहिए इससे इमोशनल कनेक्शन मजबूत बना रहता है और आपका प्यार बना रहता है। 


थोड़ा रोमांटिक बने

कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती बस यह तो मन की कवस था है जब तक हम मन से बच्चे हैं और शहद हैं हमें प्यार होता रहता है लेकिन जिंदगी में जब शादी का बोध हमारे ऊपर होता है और हम इस रिश्ते को एक भूत की तरह दिखने लगते हैं तो कहीं ना कहीं हमारे अंदर की प्यार की भावना खत्म होती जाती है।

हम इस रिश्ते को इतना एंजॉय नहीं कर पाते हो लेकिन जिम्मेदारी की तरह देखने लगते हैं वक्त के साथ हम काफी सीरियस होते जाते हैं जो कहीं ना कहीं एक वजह बनता है दोनों के बीच दूरियां बढ़ाने का।

ऐसे में आपको जरूरत है एक बार फिर से अपने को उसी रूप में आने की जो आप शादी के वक्त थे। याद करिए आप शादी के बाद तो इतनी रोमांटिक हुआ करते थे प्यार भरी बातें अपने पति से किया करती थी, लेकिन आजकल ऐसी बातें बहुत कम ही होती हैं इसलिए अपने नेचर में एक बार फिर से वही भावना लाएं और देखेंगे कि पति कुछ ही दिनों में आपके करीब फिर से वैसे ही आने लगेंगे जैसे पहले आया करते थे। 


पति को सम्मान और अहमियत दें। 

हम सब के यह आम आदत है कि जब तक हम को कोई नही मिलता तब तक तो हम उसे बहुत महत्व देते है पर हासिल हो जाने के बाद उतना महत्व नही देते। 

पर कही न कही हमारी यह आदत हमारे पार्टनर को नही पसंद आती। तो यदि आपके पति आपको प्यार नही दे रहे या आपके रूखे रूखे रहते है तो एक बार जरूर देखिये की कही आपके स्वभाव में कोई परिवर्तन तो नही आ गया 

यह बात दोनो के लिए जरूरी है कि अपने रिश्ते की गर्मजोशी को बनाए रखें, और यह कोई बहुत मुश्किल काम नही है। बस छोटी छोटी बातों का ध्यान दे जिससे आप अपने पति को यह एहसास करा सकें कि वो आपके लिए अभी भी उतने ही महत्वपूर्ण है।  

अपने काम के व्यस्तताओं के बीच कुछ समय खुद के लिए जरूर निकाले। 


अपना पहनावा अच्छा रखें.

हो सकता है आप इस तर्क से सहमत ना हो क्योंकि आपका अपना ख्याल हो सकता है कि जो जिसको प्यार करता है वहां पर पहनावा नहीं देखता पर कहीं ना कहीं पहनावे का बहुत ज्यादा फर्क तो नहीं पड़ता पर कुछ ना कुछ फर्क जरूर पड़ता है।

पर यदि लोगों के नजरिए में यदि पहनावे का फर्क नहीं पड़ता तो शादी के तुरंत बाद आप इतने अच्छे से सज धज कर के अपने पति के सामने नही जाते। तो इस बात पर तो आप भी सहमत होंगे कि अच्छे दिखने से दोनों के बीच प्यार बढ़ने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। 

अब आपकी उम्र भले ही कितनी भी हो लेकिन अभी भी आप अपने पति के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप उनके लिए कभी-कभी जरूर बहुत अच्छे से सजा करें, क्योंकि आपको अच्छे पोशाक में देखकर आपके पति के मन में यह धारणा बनेगी कि आप अभी भी अपने रिश्ते को उसी नजरिए से देखते हैं जैसे आप शादी के तुरंत बाद देखा करती थी।


अपने पति को स्वीकार करें

 यह सारे जितने भी उपाय बताए गए हैं आप सारे उपाय आजमा सकते हैं लेकिन इसके साथ आपको एक बात भी स्वीकार नहीं पड़ेगी कि वक्त के साथ-साथ हमारे प्यार में परिपक्वता आ जाती है।

 हो सकता है आपके पति को अब प्यार जताने का उपाय पुराना तरीका उतना आकर्षक ना लगता हो। हो सकता है वह आपसे अभी भी उतना ही प्यार करते हो पर अब वह अब अपने प्यार को जाहिर करने की इतनी जरूरत ना समझते हो और आप गलतफहमी का शिकार होगा हो गई हो।

यह भी हो सकता है कि काम की वजह से उनका मानसिक तनाव बढ़ गया हो और वह अपने रिश्ते को उतना वक्त नहीं दे पाते हो जितना आप चाहती हैं। पति की मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश करें।

हमेशा प्यार एक जैसा नहीं रहता है लेकिन प्यार है उतना ही काफी है। प्यार जताने का तरीका भी उम्र के साथ-साथ बदलता रहता है। इसलिए आप अपने पति की स्थिति को स्वीकार करने की कोशिश करें। हो सकता है अब वह इतने रोमांटिक ना हो लेकिन फिर भी आप से वह प्यार करते हैं। इसलिए अपेक्षा उतनी ही रखें जितना आपके पास थी पूरा करने में सक्षम है। 


निष्कर्ष

प्यार एक भावना है और इसी को आधार मानकर यहाँ सुझाव दिए गए हैं। आशा है कि आपको अपने प्रश्न का जवाब मिल गया होगा कि पति का प्यार कैसे मिले। किसी तरह की और समस्या है तो कमेंट करके बताए उस पर लेख जल्दी ही लाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ