10 Lines on Importance of Tree in Hindi|

 हम सब जानते है कि पेड़ न सिर्फ हमारे जीवन के लिए बल्कि पूरी पृथ्वी के लिए कितने जरूरी है। इसलिए पेड़ो के महत्व को दर्शाने के लिए 10 Lines on Importance of Tree in Hindi लेकर आए हैं। 

10 Lines on Importance of Tree in Hindi के इस निबंध का उपयोग कक्षा 1,2,3,4,5,6,7,8 के सभी विद्यार्थी कर सकते हैं। 


10 Lines on Importance of Tree in Hindi


10 Lines on Importance of Tree in Hindi

  • धरती को हरा भरा और जीवन योग्य बनाए रखने में पेड़ों का सबसे बड़ा योगदान है। 

  • जीवनदायनी ऑक्सीजन हमें पेड़ों से ही प्राप्त होती है। 

  • हमारे द्वारा छोड़ी गई Co2 और वातावरण में मौजूद समस्त Co2 का अपशोषण पेड़ों के द्वारा ही किया जाता है। 

  • जिन जगहों पर पेड़ होते हैं वहाँ पर नियमिततौर पर बारिश होती रहती है।

  • गर्मी के दिनों में पेड़ किसी मुसाफिर के लिए आराम करने की जगह बन जाती है। 

  • पेड़ों से ही हमें लकड़ी प्राप्त होती है, जिनका उपयोग कागज बनाने में, घर बनाने में और जरूरत के कई सामान बनाने में होता है। 

  • पेड़ों से हमें स्वादिष्ट और स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने वाले फल मिलते हैं। 

  • कुछ पेड़ के पत्ते, फल, जड़ आदि का उपयोग औषधि के तौर पर किया जाता है। अर्थात पेड़ से हमें कई बीमारियों के लिए औषधि मिल जाती है। 

  • पेड़ों की लकड़ी से ही आग जलाई जाती है और ठंड दूर किया जाता है। 

  • पेड़ों से हमें कई तरह के सुगंधित पुष्प भी मिलते हैं, जिनका उपयोग पूजन में, इत्र आदि निकालने में किया जाता है। 

2. 

10 Lines on Importance of Tree in Hindi

  • पेड़ पृथ्वी के तापमान को बढ़ने से रोकते हैं, CO2 का अवशोषण पेड़ों के द्वारा कर लिया जाता है, जो तापमान बढ़ाने के लिए एक जिम्मेदार गैस है। 

  • पेड़ अपना भोजन खुद तैयार करते हैं, भोजन श्रृंखला में सबसे नीचे वृक्ष ही होते हैं। 

  • पेड़ पृथ्वी में जैव विविधता को बरकरार रखने का काम करते हैं। तरह तरह के जीव जंतु इनमें अपना घर बनाकर रहते हैं। 

  • पेड़ बारिश के पानी को बांधकर रखते हैं, जिससे पानी का स्तर बेहतर बना रहता है। 

  • पेड़ों से हमें स्वच्छ हवा, खाना और पानी मिलता है। इनकी वजह से वातावरण में एक सकारात्मकता रहती है। 

  • पेड़ के फलों को बेचकर देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर किया जाता है। 

  • कई पेड़ों का धार्मिक महत्व भी है। इनकी पूजा की जाती है। 

  • पेड़ों से हमें ईंधन मिलता है, इनकी लकड़ियों से तरह तरह के फर्नीचर बनाए जा सकते हैं। 

  • हमारे पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने में पेड़ बहुत अहम योगदान देते हैं। 

  • पृथ्वी पर कोई भी जीव पेड़ों के बिना जीवित नही रह सकता है। 

  • पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। लेकिन हमें जीवन देने वाले पेड़ों को आजकल इंसान अपने स्वार्थ के लिए लगातार काट रहा है। 

जंगल नष्ट होते जा रहे हैं जिसका दुष्प्रभाव हमें गर्म और प्रदूषित वातावरण के तौर पर देखने को मिल रहा है। 


10 Lines on Importance of Tree in Hindi पर लिखा यह लेख आपको कैसा लगा जरूर बताएं और साथ ही हमारा Telegram चैनल Join करना बिलकुल भी न भूलें। 



यह भी पढ़ें. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ